{"_id":"6343e8020faf54c208b8d5fc8c457079","slug":"restricted-cattle-and-arrested-a-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं समेत एक तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशुओं समेत एक तस्कर दबोचा
Madotanda
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस, एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान हल्दीडेंगा पुल के समीप नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 12 प्रतिबंधित पशुओं सहित एक तस्कर हत्थे चढ़ गया। बाकी तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रमनगरा चौकी प्रभारी इंदर सिंह, कांस्टेबिल श्याम सिंह, एसएसबी चूका कंपनी के टीएस राठौर, एएसआई कुलवीर व डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह सोमवार सुबह बराही जंगल के हल्दीडेंगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे पशु जाते दिखे। टीम ने घेराबंदी कर 12 प्रतिबंधित पशुओं समेत एक तस्कर को दबोच लिया। चौकी प्रभारी इंदर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर आरिफ डगा का रहने वाला है। उसके शेष दो साथी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ में उसने दोनों साथियों के नाम भी बता दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया। वहीं पकड़े गए पशुओं को देवीपुरा भिजवा दिया।
विज्ञापन