{"_id":"5a1d5e924f1c1bf4688be0d3","slug":"report-against-seventeen-including-former-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत सत्रह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान समेत सत्रह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/न्यूरिया।
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर हुई कार्रवाई
ग्राम जंगरौली आशा में कोटे की बैठक में बवाल का मामला
कोटा चयन की बैठक के दौरान हुए बवाल के मामले में शाम को न्यूरिया थाना में एसडीएम के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई। इसमें पूर्व प्रधान समेत सत्रह लोगों को नामजद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने घटना के बाद न्यूरिया थाने पहुंचकर उपद्रव करने वालों पर शिकंजा कसा। ग्राम पंचायत अधिकारी अमरिया अबरार अहमद की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कोटा चयन की बैठक में पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों पर कोटा मांगने वाली गायत्री देवी के पक्ष में परिणाम घोषित करने का दबाव बनाने और ऐसा न होने पर हमलावर होकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जंगरौली आशा के पूर्व प्रधान लालाराम, उनके बेटे लालता प्रसाद, बुद्धसेन, कांताप्रसाद, चेतराम, श्रीकृष्ण, रामबेटी, बाबूराम, झम्मनलाल, प्रेमशंकर, बबलू, लालमन, रामकली, छोटेलाल, चोखेलाल, राधेश्याम, भगवानदास को नामजद किया है। सभी पर विभिन्न धाराएं लगाई गईं हैं। गुंडई करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।