{"_id":"56ec40c54f1c1bbc588b46ef","slug":"rep-compromise-to-rape-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप मामले में समझौता न करने पर दोबारा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप मामले में समझौता न करने पर दोबारा दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर फिर बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी है।
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को उसके देवर के घर पर गांव की एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला का कहना है कि आरोपी के परिवार के लोग उस पर मामले में समझौता कराने का दबाव बना रहे थे। उसने समझौता कराने से मना कर दिया तो वे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि गांव के तीन लोग 10 मार्च को उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया।
घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। जांच में यदि मामला सही मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।