फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Referring to marriage again beaten hostage

शादी की बात कहकर बुलाया फिर बंधक बनाकर पीटा

Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Referring to marriage again beaten hostage
द‌लित की ‌प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

 कानपुर देहात के एक युवक को शादी की बात कहकर बुलाने के बाद युवती के घर वालों ने बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने युवक की ओर से युवती के भाइयों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट करने और  धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में बिरला टैक्सटाइल्स कंपनी में नौकरी करते हैं। क्षेत्र की एक युवती भी इस कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने पर युवती विकास के साथ रहने लगी। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे युवती को अपने साथ ले आए। विकास ने बताया कि चार दिन से युवती के परिवार वाले शादी करने बात कहकर उसे अपने घर बुला रहे थे। गुरुवार को वह युवती के गांव पहुंचा। आरोप है कि युवती के घरवालों ने उसे एक घर में बंधक बनाकर जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने विकास कुमार की ओर से नरेंद्र कुमार और दीपक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को घायल को सीएचसी पर डॉक्टरी परीक्षण के लिए लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed