फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rapid survey completed Blocks sent the report

रैपिड सर्वे का काम पूरा ब्लाकों ने भेजी रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 25 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण के निर्धारण के लिए जातिगत आंकड़े जुटाने को कराए गए रैपिड सर्वे काम पूरा हो गया। ब्लाकों से रिपोर्ट आने के बाद अब जिला मुख्यालय पर इन्हें कंपाइल किया जा रहा है।

विज्ञापन

अगले कुछ माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसमें आरक्षण के निर्धारण के कारण देरी होना माना जा रहा है। इसके लिए शासन के निर्देश पर विकास खंडों के माध्यम से सभी गांव में टीम लगाकर रैपिड सर्वे कराया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैपिड सर्वे की कंपाइल रिपोर्ट तैयार की 16 जुलाई तक शासन को भेजी जानी थी लेकिन विभागीय ढिलाई के कारण अब तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट तैयार न होने पर शासन ने 25 जुलाई तक का समय दिया जो शनिवार को पूरा हो गया लेकिन अभी भी रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा सकी। शनिवार को सभी ब्लाकों से रैपिड सर्वे की रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय पहुंच गई। यहां इस रिपोर्ट को कंपाइल कर अंतिम सूची तैयार की जा रही है। डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया कि रैपिड सर्वे की रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है जल्द रैपिड सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


नौगवां पकड़िया को आरक्षित कराने की मांग
भाजपा जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नौगवां पकड़िया से बीडीसी सोनू वाल्मीकि ने डीएम को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed