फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape of Dalit girl working on farm

खेत पर काम कर रही दलित किशोरी से गैंगरेप 

Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)। Updated Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rape of Dalit girl working on farm
gangrape - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल, न दर्ज की रिपोर्ट 
विज्ञापन

तहरीर मिलने की बात भी हजम कर गए कोतवाल 

खेत पर काम कर रही 16 वर्षीय दलित किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देकर भगा दिया। तीन दिन बाद पिता के घर वापस आने पर पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इस पर जांच कर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस पूरे मामले को डकारने में जुट गई। जहानाबाद कोतवाल ने तो तहरीर दिए जाने से ही अभिज्ञनता जता दी। न किशोरी का मेडिकल कराया गया, न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। 
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता बीस दिन से उत्तराखंड में मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर वह अपनी मां के साथ रह रही थी। 12 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इस बीच गांव के ही दो युवक पीछे से आ गए और किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर किशोरी से मारपीट भी की गई। बाद में आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आरोपियों से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को अपने साथ हुई दरिंदगी बयान की। फोन पर बेटी से गैंगरेप की जानकारी मिलने पर पिता बृहस्पतिवार की रात घर पहुंचे। जिसके बाद शुक्रवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस तहरीर मिलने से ही अभिज्ञनता जताकर घटना को छिपाने में जुटी है। 
विज्ञापन

 
पुलिस बोली, कल कराएंगे मेडिकल फिर होगी रिपोर्ट 
एक तरफ जहानाबाद पुलिस तहरीर मिलने से अभिज्ञनता जता रही है। तो वहीं पीड़िता की मां पुलिस के गांव में पहुंचने और एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेने तक की बात कह रही है। उसका कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके थे। कार्रवाई को लेकर पुलिस ने शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उनको लौटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरे पास किशोरी से गैंगरेप की कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई पीड़िता किसी के पास है, तो वह मेरी उससे बात करा दे। 
यतेंद्र बाबू भारद्वाज, इंस्पेक्टर जहानाबाद
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed