फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

रेप की पुष्टि, आरोपी बालक का चालान

Fri, 02 Oct 2015 10:39 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Fri, 02 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
rape
छह वर्षीय बालिका के साथ रेप करने के आरोपी नौ वर्षीय बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से मजिस्ट्रेट ने उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बालक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया है। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में बालिका से रेप होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका गुरुवार को दुकान पर चीनी लेने गई थी। वापस आते समय गांव का नौ वर्षीय बालक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस सिविल ड्रेस में बालक के घर पहुंची और आरोपी बालक को थाने ले आई। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी बालक ने भी अपना जुर्म स्वीकार किया है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद जलाई गई किशोरी की हालत में सुधार नहीं
पीलीभीत/जहॉनाबाद। रेप के बाद मिट्टी का तेल डालकर लगाई गई आग से झुलसी थाना जहॉनाबाद की 17 वर्षीय किशोरी की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका है। उधर पुलिस ने घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किए गए आरोपी सलीम का चालन कर रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर जिंदगी और मौत से जूझ रही किशोरी की हालत को लेकर उसके घर वाले परेशान हो उठे हैं। उनमें गरीबी के कारण बेहतर उपचार न करा पाने की कसक भी दिखी।   
30 सितंबर की शाम जहॉनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस का सलीम घर के बाहर से अपने घर उठा ले गया था और उसके साथ दुराचार किया था। आरोप है कि जब किशोरी घर पहुंचकर अपनी मां से शिकायत कर रही थी, उसी बीच पहुंचे आरोपी ने किशोरी पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलसी गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
डॉक्टर ने बताया कि किशोरी की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हो सका है। हालत में खास सुधार न होने के कारण पुलिस पीड़िता के तीसरे दिन भी अदालत में बयान नहीं करा सकी है। एसओ धनंजय सिंह ने भी किशोरी की हालत अधिक ठीक न होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किए गए आरोपी सलीम का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है।

मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अस्पताल में मौजूद किशोरी के घर वाले हालत में सुधार न होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि किशोरी को बेहतर इलाज की जरूरत है, लेकिन धनाभाव के कारण वह उसे अच्छा उपचार नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed