फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramkali student 's DNA Police will test

छात्रा रामकली का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Sun, 20 Sep 2015 07:53 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 20 Sep 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र की पुलिस चौकी जिरौनियां के गांव जिरौनियां में कथित रेप के बाद दलित छात्रा रामकली की हत्या के मामले में शुरू से लापरवाही बरत रही पुलिस अमर उजाला की खबरों के बाद अब जागी है। सवालों के घेरे में फंसी पुलिस अब डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस ने पीएम के दौरान बनाई गई स्लाइड के साथ उसके नाखून व मौके पर मिले बाल को जिला अस्पताल न भेज कर चार दिन बाद रविवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। स्लाइड की जांच रिपोर्ट पुलिस एक हफ्ते के भीतर आने की संभावना जता रही है।  

विज्ञापन

16 सितंबर की शाम पुलिस चौकी जिरौनिया के गांव जिरौनिया में छात्रा रामकली का शव उसी के घर में एक कमरे में मिला था। दुपट्टा गले से कसा और मुंह में ठुंसा था। नीचे के कपड़ों पर खून होने से परिवार वाले कथित रेप के बाद हत्या होने का दावा कर रहे थे, लेकिन पुलिस शुरू से ही घटना को हल्के में लेते रही। यही नहीं इसे केवल हत्या का रूप देने के लिए झूठ पर झूठ बोलने से भी पुलिस ने गुरेज नहीं किया। पुलिस की कार्यप्रणाली उस समय सवालों के घेरे में पूरी तरह से आई जब बरखेड़ा पुलिस ने तीन दिन तक पोस्टमार्टम के बाद बनाई गई स्लाइड जांच के लिए जिला महिला अस्पताल नहीं भेजी और उसे अपने पास रखे रही।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 सितंबर के अंक में जब खबर प्रकाशित की तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसपी भी इस मामले को लेकर पहली बार गंभीर दिखे व आगे सवालों के घेरे में फंसने से बचने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटना के दिन व पोस्टमार्टम के दौरान कब्जे में लिए गए नाखून, सिर के बाल और रेप की पुष्टि के लिए बनाई गई स्लाइड जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफसीएल) लखनऊ भेजी है। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजी गईं कुछ अन्य चीजों से छात्रा का डीएनए टेस्ट भी होगा। उन्होंने बताया कि स्लाइड की जांच रिपोर्ट हफ्ते भर में आने की संभावना है। अन्य जांचों में करीब एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed