{"_id":"57bc8e794f1c1bf654d508bb","slug":"railway-employee-suspected-of-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी को पत्नी की हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मचारी को पत्नी की हत्या का शक
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी की ओर से 11 महीना पहले दी गई पत्नी के अपहरण की तहरीर पर पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रेलवे कर्मी ने अब पत्नी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताई है। उसने आरोपियों को नामजद करते हुए एएसपी को तहरीर दी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने एएसपी को दिए पत्र में बताया है कि वह रेलवे में सफाई कर्मचारी है। 29 मार्च, 2015 को उसकी पत्नी को न्यूरिया का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। इसके बाद वह पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि 29 सितंबर, 2015 को आरोपी अपने साथियों की मदद से असलहों के बल पर रेलवे कर्मी की पत्नी को अगवा कर ले गया। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन 11 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने नामजद शिकायत कर पत्नी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। एएसपी विकास वैद्य ने बताया कि न्यूरिया पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।