फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Question: Where the hell use Cartridges are stolen

सवाल: आखिर कहां प्रयोग  हो रहे हैं चोरी के कारतूस

Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के पंजाब गन हाउस को भेजे गए कारतूसों में 100 के रास्ते से गायब होने की पुलिस जांच कर हकीकत परखेगी, लेकिन मामूली से प्रतीत हो रही यह घटना कहीं न कहीं खतरे की घंटी का एहसास करा रही है। रास्ते से गायब हुए कारतूस आखिर कहां प्रयोग हो रहे हैं इसकी तहकीकात भी पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

शस्त्र धारकों को कारतूस उपलब्ध कराने का प्रमुख माध्यम गन हाउस हैं। वर्षों से शहर कस्बों में खुले गन हाउसों के माध्यम से ही शस्त्रधारकों को कारतूस उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसका रिकार्ड भी गन हाउस स्वामी द्वारा ही रखा जाता है, लेकिन गन हाउस स्वामी द्वारा मंगाए गए कारतूसों के रास्ते से गायब होने की घटना ने पूरी ट्रांसपोर्ट प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस पेशे से जुड़े लोगों की मानें तो आर्डिनेंस फैक्ट्री को आर्डर देने के बाद बुक किए गए कारतूसों की पैकिंग कर साधारण ट्रांसपोर्ट से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सीधे भेज दिया जाता है। ऐसे में इन कारतूसों की ट्रांसपोर्टिंग के समय रास्ते में कोई घटना हो सकती है वहीं चोरी होने पर इसका प्रयोग गलत लोगों द्वारा होने की संभावना रहती है। पुलिस प्रशासन के साथ नीति निर्धारकों को भी इस दिशा में विचार कर ठोस रणनीति तैयार करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की पुनर्रावृत्ति रुकने के साथ ही सुरक्षा को खतरा पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed