{"_id":"5730d58a4f1c1b4335919937","slug":"pushpa-teenager-s-murder-a-new-twist-in-the-mystery","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी पुष्पा की मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी पुष्पा की मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 09 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर गांव की किशोरी पुष्पा को आठ महीने का समय बीतने के बाद भी खाकी न्याय नहीं दिला सकी है। उसकी हत्या का मामला अभिलेखों में दम तोड़ रहा है। मर्डर मिस्ट्री में एक बार फिर पुलिस अधिकारियों ने बयान देकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। करीबियों पर शक करने वाली पुलिस अब गांव के एक युवक पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए सीओ जहानाबाद के निर्देशन में थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है और जल्द वर्कआउट का दावा कर रही है।
बता दें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पुष्पा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। शुरूआत में घरवालों ने गांव के एक युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना हत्या की निकली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में दर्ज मुकदमे को हत्या में तब्दील किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सुराग मिलने की बात कही। खुलासे के करीब होना भी बताया। फिर अचानक पुलिस ने घरवालों की ओर से आरोपी बनाए गए युवक को छोड़ किसी करीबी पर घटना का शक शुरू कर दिया। यहां तक कहा कि हत्यारे पुलिस के सामने आ चुके है, बस धरपकड़ बाकी है। टालमटोल करते करते आठ महीने का लंबा समय बीत गया। पुलिस कहानी बदलती रही और हत्याकांड पुलिस के अभिलेखों में दम तोड़ता रहा। थाना तो कभी सर्किल प्रभारी बदले, कार्रवाई ठप पड़ गई। अब एक बार फिर पुलिस की ओर से हत्याकांड को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें पहले की कार्रवाई को गलत बताकर नए तथ्य मिलने का दावा किया गया है। गांव के एक युवक पर संदेह जताया गया है। जिससे पूछताछ करने का मन पुलिस बना चुकी है। यह दावा किया जा रहा है कि इस दिशा में कार्रवाई कर खुलासे तक पहुंचा जा सकेगा।
घटना के खुलासे पर काम किया जा रहा है। एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द युवक से पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगातार प्रयास किए जा रहे है, शीघ्र वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
- जगत राम जोशी, सीओ जहानाबाद