फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prison Visitor's bail hearing 20

जेल विजिटर की जमानत पर सुनवाई 20 को

Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले सपा नेता एवं जेल विजिटर सहित चारों आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 20 फरवरी को होगी। मंगलवार को कोर्ट ने अगली तिथि का निर्धारण किया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौरेर निवासी सपा नेता व जेल विजिटर गुरदयाल सिंह सहित चार लोगों पर गांव के ही मोहन सिंह 4 अप्रैल 2012 को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके में गुरदयाल, गुरुदेव सिंह, अनूप सिंह व शिशुपाल यादव पर घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटने व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया था। इस मामले में माधोटांडा पुलिस ने मामले को राजनैतिक बताकर एफआर लगा दी थी। कोर्ट ने वादी की प्रोटेस्ट पिटीशन पर फाइनल रिपोर्ट को खारिज कर चारों को तलब किया, लेकिन आरोपी उपस्थित नहीं हुए। हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पर शीघ्र सुनवाई के आदेश होने के बाद सोमवार को चारों आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज उपाध्याय ने सुनवाई के लिए मंगलवार 14 फरवरी तय की थी। मंगलवार को सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed