फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pour gasoline wife Try to burn

पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश

Tue, 17 Mar 2015 12:25 AM IST
अमरिया/पीलीभीत।
अमरिया/पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pour gasoline wife Try to burn
चारा काटने
विज्ञापन
की बात कहने से नाराज गांव सिरसा निवासी कुंवरसेन ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी गेंदावती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पत्नी को तड़पती छोड़ आरोपी भाग गया। महिला के दामाद ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला करीब 50 प्रतिशत झुलसी है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला गेंदादेवी ने बताया कि उसके एक 16 वर्षीय बेटा संजय और तीन पुत्रियां हैं। बेटा उत्तराखंड में मजदूरी करता है जबकि दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। तीसरी अविवाहित बेटी श्रीदेवी दो दिन पहले से रिश्तेदारी में है। वह और पति कुंवरसेन घर पर थीं। रविवार की शाम गेंदादेवी खेतों से चारा लेकर आई और पति कुंवरसेन से मशीन में चारा लगवाकर कटवाने को कहा। इस पर पति ने चारा मशीन में लगाने से इंकार कर दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने बताया कि उसने शाम को खाना बनाया। दोनों ने हंसीखुशी खाना खाकर सो गए। रात करीब 11 बजे पति डंडा लेकर उसकी चारपाई के पास पहुंचा और मच्छरदानी फेंक दी। बोले, आज तुझे जिंदा फूंकना है और उसे आंगन में ले आए।

आरोप है कि पति ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और कुछ पेट्रोल जमीन पर डालकर उसे घेरे में बैठा दिया। जब उसने भागने की कोशिश की तो डंडे से पिटाई की और आग लगा दी। वह किसी तरह से चिल्लाकर घर से बाहर भागी। घटना के बाद पति फरार हो गया। शोरशराबा पर आसपास के लोग जुटे और उसे बमुश्किल बचाया।

गांव वालों की सूचना पर थाना गजरौला के गांव माला निवासी दामाद ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर महावीर प्रसाद ने बताया कि महिला करीब 50 प्रतिशत झुलसी है। उसकी हालत स्थिर है। उधर, प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed