{"_id":"e308f8fe87149f3b769998c972c862fb","slug":"post-charge-business-leaders-on-charges-of-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर व्यापारी नेता से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज पर व्यापारी नेता से अभद्रता करने का आरोप
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकटादाना तिराहे पर बाइक की चाभी निकालने का विरोध करने पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह ने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी से अभद्रता की और बाइक कोतवाली में लाकर खड़ी कर दी। इससे व्यापारियों में रोष है।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने बताया कि नकटादाना तिराहा पर उनकी बाइक अचानक बंद हो गई। वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। बड़ी मुश्किल से बाइक स्टार्ट हुई तो वह बिना बंद किए हुए बाइक को एक दुकान पर सामान लेने लगे। तभी एक सिपाही ने उनकी बाइक से चाभी निकाल ली। आरोप है कि जब उन्होंने सिपाही से चाभी मांगी तो चौकी इंचार्ज नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे।
इधर चौकी इंचार्ज की अभद्रता की खबर मिलते ही तमाम व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और घटना पर नाराजगी जताई। वहीं पुलिस बाइक को कोतवाली उठा ले गई। चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह का कहना है कि राज्यमंत्री का काफिला पास हो रहा था। उस समय उनकी नजर एक स्टार्ट खड़ी बाइक पर पड़ी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बाइक की चाभी निकाल ली थी। उनका कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। जिलाध्यक्ष द्वारा बाइक की चाभी वापस न लेने पर पुलिस ने बाइक को कोतवाली लाकर खड़ा किया है।