फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political bosses began arriving at the shelter bookie

राजनीतिक आकाओं की शरण में पहुंचने लगे सटोरिए

Sat, 30 Jul 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 सट्टा कारोबारियों पर पुलिस भले ही अभी पूरी तरह शिकंजा नहीं कस सकी है, लेकिन सूची में शामिल किए गए 14 में से एक की गिरफ्तारी होते ही खलबली मच गई है। देर रात तक पकड़े गए सटोरियों को छुड़ाने को जद्दोजहद होती रही। वहीं, अन्य धंधेबाज अब पुलिस का शिकंजा कसता देख राजनीतिक आकाओं की शरण में जाने लगे हैं। 
विज्ञापन

पुलिस महकमे की ओर से सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को एक बड़े सटोरिये की धरपकड़ की गई। हालांकि, पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास से चरस बरामद हुई। इसके बाद से सट्टे के धंधेबाजों में खलबली मची हुई है। सूत्रों के अुनसार, चरस के साथ पकड़े गए सटोरिये लाला को छुड़ाने के लिए काफी देर तक पुलिस पर दबाव बनाया जाता रहा। वहीं सौदेबाजी के भी प्रयास किए गए। बात न बनने पर अब सट्टा कारोबारियों की धड़कने तेज होने लगी है। चर्चा है कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कारोबारी अपने आकाओं की शरण में पहुंचना शुरू हो गए है। खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए जुगत में लग गए है। वहीं, अफसर बकाया सूचीबद्ध सटोरियों की भी जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रहे है। हालांकि, ऐसे में अभियान को लेकर पुलिस की सख्ती पर संशय की स्थिति बन गई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि किसी तरह का कोई दबाव पुलिस पर नहीं है। सूची में शामिल सभी सटोरियों की धरपकड़ की जाएगी। लगातार दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed