{"_id":"57c1d9654f1c1b0d4bd50999","slug":"policemen-arrived-countryside-non-existent","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात क्षेत्र से न के बराबर पहुंचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहात क्षेत्र से न के बराबर पहुंचे पुलिसकर्मी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर पुलिस अस्पताल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों की संख्या कम रही। देहात से चंद पुलिसकर्मी ही शिविर में शामिल हुए। हालांकि, पुलिसकर्मियों के परिवारवालों ने शिविर का लाभ उठाया। एक दिवसीय शिविर में कुल 147 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें सर्वाधिक संख्या फिजीशियन और नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाने वालों की रही।
शनिवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में डीजीपी के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ। इसमें जिला अस्पताल से भी डा. पीके मिश्रा, डा. अनिल कुमार मिश्रा, डा. डीएन सिंह पहुंचे। इसके अलावा पुलिस अस्पताल के डा. प्रेम भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एसपी मुनिराज के चेकअप के साथ किया गया। एसपी बिल्कुल फिट निकले। इसके बाद एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान, प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर जांच कराई। खास बात रही कि जिले के समस्त थानों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए शिविर आयोजित किया गया था। देहात से इक्का-दुक्का पुलिसकर्मियों के पहुंचने के कारण जांच कराने वालों का आंकड़ा 147 तक पहुंचा। इसमें भी अधिकांश पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाएं और बच्चे रहे। स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों की आंख, कान, गला, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। अधिकांश पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर और डायबिटीजकी शिकायत वाले निकले। दोपहर दो बजे तक शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। एसपी मुनिराज ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को दिक्कत है, उनका परीक्षण होना जरूरी था। सभी को इसकी जानकारी दी गई थी। ऐसे पुलिसकर्मी जिनकी जांच नहीं हो सकी है, उनके लिए दोबारा शिविर का आयोजन जल्द होगा।