फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police station ransacked

शराबी युवकों ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

Thu, 13 Aug 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 13 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police station ransacked
शराब पीकर मारपीट
विज्ञापन
करने वाले युवकों में पकड़कर पुलिस चौकी के अंदर बंद किए गए दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों युवकों ने सिपाहियों के साथ जमकर गाली गलौज की और खिड़की के शीशे व अंदर रखीं कुर्सियां आदि तोड़ डाली। एक आरोपी स्वर्ण सिंह ने खिड़की में सिर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई है।

घटना गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे की है। छतरी चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी के पास स्थित एक होटल पर शराब पीने के बाद चार युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इसी बीच चौकी पर तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को बमुश्किल पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भाग निकले। सिपाहियों ने दोनों युवकों ने चौकी के अंदर बंद कर दिया। इस पर दोनों युवक हंगामा करने लगे और सिपाहियों को भी खूब गालियां बकी। चौकी के अंदर रखीं मेज, कुर्सी और खिड़की के शीशे आदि तोड़फोड़ दिए। एक आरोपी स्वर्ण सिंह ने सिर खिड़की के शीशे पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। हड़बड़ाए सिपाहियों ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल दोनों युवकों को काबू में किया और उन्हें थाने लाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed