फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police rape trial, additional sections

पुलिस ने मुकदमे में बढ़ाई बलात्कार की धारा

Tue, 13 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 13 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित दलित किशोरी के खुद को आग लगाने के मामले में जहानाबाद पुलिस बैकफुट पर आ गई है। किशोरी के बयानों के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। हिरासत में लिए गए आरोपी को कोर्ट के आधार पर जेल भेज दिया गया। आठ दिसंबर की रात जहानाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय दलित किशोरी से गांव के युवक नरेश ने दुष्कर्म किया था। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को भगा दिया था। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही थी। गांव के कुछ लोग भी किशोरी के चरित्र को लेकर तंज कस रहे थे। इससे आहत होकर किशोरी ने शनिवार को खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद से वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने किशोरी के खुद आग लगाने के बाद दुष्कर्म प्रयास और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दुष्कर्म की घटना को झुठलाने में लगी थी। सोमवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए। इधर, सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा ने किशोरी से घटना के बारे में बातचीत की। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने आरोपी नरेश का पूछताछ मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किशोरी की हालत में हुआ सुधार 
जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की हालत में कुछ सुधार है। पिता ने बताया कि किशोरी कुछ बातचीत कर रही है। मंगलवार को उसने खाना खाने की इच्छा जाहिर की। हालांकि डॉक्टर ने अभी ज्यादा बोलने को मना किया है।
विज्ञापन

होगी जहानाबाद पुलिस की जांच 
किशोरी के बयान के बाद तहरीर में हेर फेर करने पर जहानाबाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिजनों के बाद पीड़ित किशोरी ने भी दुष्कर्म की बात कही है। दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा क्यों लिखा गया या तहरीर बदलवाई गई। इसकी भी जांच कराई जाएगी। एसपी सभाराज ने सीओ जहानाबाद को प्रकरण की जांच दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जहानाबाद पुलिस की जांच कराई जा रही है। कोई लापरवाही सामने आती है, तो कार्रवाई तय है। 
निशांत शर्मा, सीओ जहानाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed