{"_id":"922b32749af6bdebd6ad26bb49a8f563","slug":"police-on-troublemakers-the-tight-screws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रवियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Pilibhit
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ एसपी ने सख्ती से निपटने और उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इस पर दोनों थानों की पुलिस ने रात ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाहगढ़ में नमाज को लेकर हुए बवाल के बाद रात को शहर में कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। मोहल्ला मदीना शाह में रात 12 बजे बाइक व स्कूटी से पहुंचे उपद्रवियों ने नारेबाजी कर तमंचे लहराए थे और फायर करने का भी प्रयास किया था। इस बीच पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी बाइक और स्कूटी छोड़ फरार हो गए थे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो शहर में बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
अमर उजाला में रविवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर एसपी जेके शाही ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों से उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। एसपी के आदेश पर दोनों थानों की पुलिस ने रात को पहचाने गए उपद्रवियों के घरों में दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया हंगामा करने वालों की पहचान कर ली गई है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन