फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police on the orders of heavy alcohol arbitrary contractors

एसपी के आदेश पर भारी शराब ठेकेदारों की मनमानी

Sat, 30 Jul 2016 11:09 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने के सिलसिले को रोकने के लिए शराब ठेकेदोरों को दिए गए एसपी के आदेश बेमानी साबित हो रहा है। ठेकेदारों की मनमानी के चलते हालात पुराने ढर्रे पर हैं। 
विज्ञापन

वैसे तो होटल, ढाबों और अंग्रेजी शराब की दुकानों के बाहर जाम छलकाने का सिलसिला कई सालों से जारी है। इस पर शिकंजा कसने के दावे तो तमाम अफसर करते रहे, लेकिन सिर्फ कागजों में ही अभियान पूरे कर लिए गए। हाल ही में एसपी मुनिराज ने औचक कार्रवाई कर सख्ती दिखाई। यह भी माना कि शराब की दुकानों पर पानी, गिलास और नमकीन की बिक्री भी इसके पीछे अहम कारण है। दुकानों पर इनकी बिक्री को भी अवैध बताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चंद दिन इसका छिटपुट असर दिखाई दिया, लेकिन बाद में अफसर भी अपने निर्देश भूल गए और शराब ठेकेदारों ने इसे हवा में उड़ा दिया। आदेश हुए एक महीने का समय बीत चुका है। पुलिस की ओर से एक बार भी चेकिंग नहीं की गई। वर्तमान समय में खुलेआम एसपी के आदेश को धता बताते हुए शराब की दुकानों पर पानी की बोतल, नमकीन और डिस्पोजल गिलास बेचे जा रहे है। पुलिस चौकियों से सटे ढाबों, होटलों और ठेलों पर शाम ढलते ही शराबियों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। पुलिस पास में खड़े होकर सिर्फ तमाशबीन बनी रहती है। 
विज्ञापन

000
जहां पड़े थे छापे, वहां हालात बदतर
कहते है कि अफसरों की छापामारी का असर महीनों तक दिखाई देता है। इस कथन को भी शराब ठेकेदारों के रसूख ने झुठला दिया है। पिछले दिनों जिन-जिन शराब की दुकानों पर एसपी ने खुद छापामारी की थी, वर्तमान में वहां के हालात बदतर हैं। वहीं, अधिकांश दुकानों में बैठाकर ही शराब पिलाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मामले की जानकारी नहीं है। थाना पुलिस को लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। खुद मामले की जानकारी करूंगा। ऐसा कुछ पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। 
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed