{"_id":"39b756c04501eecc41bfe24e4bd969be","slug":"police-on-the-incident-was-not-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना पर गंभीर नहीं रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना पर गंभीर नहीं रही पुलिस
Pilibhit
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की कथित रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस का रवैया शुरू से ही काफी लचीला रहा है। प्रत्यक्षदर्शी और परिवार वाले मृतक की जो स्थिति बता रहे हैं, पुलिस उससे इतर बयान दे रही है। सीओ ने एसपी को बताया था कि छात्रा के गले में दुपट्टा नहीं कसा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोटने से मौत होने की पुष्टि ने पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। घटना को कितनी गंभीरता से लिया गया, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एसपी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा रामकली के गले पर नाखूनों के निशान थे। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाल नुचे पड़े थे। अस्तव्यस्त कपड़े खून से रंगे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों को किशोरी की मां से लेकर गांव के अन्य लोगों ने यह सब बताया था। लेकिन इन सब बातों से इंकार करती रही। रेप की पुष्टि के लिए डाक्टरों ने मृतका की स्लाइड बना परीक्षण के लिए भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। पर वह तमाम पहलू हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। मसलन रेप व हत्या जैसी गंभीर घटना की सूचना पर सीओ और एसओ तो मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने फील्ड यूनिट तक को इसकी सूचना नहीं दी। फोरेंसिक सबूतों को एकत्र करने के लिए भी मौके पर नहीं बुलाया। पुलिस को डॉग स्क्वायड की याद घटना की सूचना के करीब साढ़े चार घंटे बाद तब आई, जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच कमरों में बिखरा सामान भी सही सलामत कर दिया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि तो हो गई है, लेकिन रेप की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हैं। इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने स्लाइड व पैथालाजी जांच को कुछ भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
- जवाहर, एसपी