{"_id":"5782820c4f1c1bb65b7fa2ee","slug":"police-met-the-family-members-of-the-elderly-accused-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले दुराचार के आरोपी वृद्ध के घरवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से मिले दुराचार के आरोपी वृद्ध के घरवाले
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
मूक बधिर बालिका से दुराचार के आरोपी वृद्ध के घरवालों ने एसपी से मिलकर गलत फंसाने की शिकायत की है। घरवालों ने एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुराचार के आरोप में वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में किशोरी के मूक बधिर को पढ़ाने वाले एक अध्यापक के माध्यम से कोर्ट में बयान भी दर्ज हो चुके हैं। अब आरोपी वृद्ध के घरवालों ने ग्रामीणों के साथ एसपी को पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि किशोरी विकलांग होने के साथ ही मानसिक रूप से भी बीमार है और अक्सर मोहल्ले में भी सड़क किनारे शौच करती है। इस पर 24 जून को उधर से गुजर रहे वृद्ध ने मना किया तो वह रोती हुई घर चली गई। इस पर उसके घरवालों ने पहले झगड़ा किया और बाद में उसे झूठा फंसा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जिस पर वृद्ध पर दुराचार का आरोप लगाया है, उसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और वह अक्सर बीमार रहता है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कराने की मांग की है। एसपी से मिलने वालों में करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।