फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police active

डकै ती व चोरी के खुलासे में पुलिस की जांच सिफर

Sun, 18 Jan 2015 12:04 AM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sun, 18 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बल्लभनगर कॉलोनी निवासी हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विष्णु गुप्ता के घर में हुई चोरी की वारदात में हिरासत में ली गई नौकरानी को सुनगढ़ी पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज के बाद भी पुलिस चोरों की शिनाख्त नहीं कर सकी। उधर थाना जहॉनाबाद के गांव सिरसी में ठेकेदार अनवर खां के घर हुई डकैती की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज कर  खाना पूरी कर ली, लेकिन बदमाशों की सुरागरशी करने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

बुधवार की रात वाहन सवार चोरों ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज विष्णु गुप्ता के घर के ताले तोड़ दिए थे। चोर मकान में रह रहे किराएदार डॉ. विवेक शर्मा व भूमितल पर रह रहे ठेकेदार अशोक परिहार के कमरों से लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर घर की नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में मिली चोरों की फुटेज ली, लेकिन उसमें कैद हुई तस्वीरों की शिनाख्त कराने के लिए एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि नौकरानी से पूछताछ में कोई सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। इस पर उसे छोड़ दिया गया है। शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की हुई घटना के चलते मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

उधर जहॉनाबाद पुलिस ने गांव सिरसी निवासी ठेकेदार अनवार अहमद के घर हुई डकैती की घटना को चोरी में दर्ज तो कर लिया, लेकिन बदमाशों की सुरागरशी की जरूरत भी नहीं समझी। एसओ विजय कुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने आज ही कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने मामले की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed