फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pnb chori

नगदी जेवरात सहित लाखाें की चोरी

Sun, 18 Jan 2015 12:03 AM IST
chori
chori Updated Sun, 18 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
pnb chori

विज्ञापन
- तहरीर के बावजूद पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हजारा। रामनगर गांव में शुक्रवार की रात चोराें ने दो घरों में घुसकर नकदी जेवरात सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया है, किंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के आदर्श गांव रामनगर निवासी सुकई गुप्ता ने बताया है कि शुक्रवार की रात चोर मेन फाटक खोलकर अंदर आ गए और कमरे में रखे बक्से तोड़कर दो हजार रुपये की नगदी व जेवरात सहित करीब सवा लाख का माल चुरा लिया। इस दौरान झाले में लेटा सुकई का बेटा विनोद आहट होने पर जाग गया। उनके शोर मचाने पर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना इसी गांव में सुभाष के यहां हुई। सुबह जब वह सोकर उठा तो कमरा खुला देख दंग रह गया। सुभाष ने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरी होना दर्शाया है। सुबह इनके सूटकेस और बक्से गन्ने के खेत में खाली पडे़ मिले। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतलाल सरोज ने बताया है कि एक घटना की तहरीर मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed