{"_id":"578a70b64f1c1b737e13e72e","slug":"placements-name-cheated-on-1-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की पिता-पुत्र पर रिपोर्ट
नौकरी के नाम पर एक लाख दस हजार रूपये ठगने वाले पिता पुत्र के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र के फैजुल्लाह गांव निवासी शिशुपाल ने डीआईजी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2011 में बिलसंडा के अकबरावाद गांव के निवासी गिरधारीलाल और उसके बेटे छत्रपाल ने शाहजहांपुर की रोजा मंडी समिति में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने एक लाख दस हजार रूपये भी ठग लिए। कई साल तक आरोपी आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे। बाद में रूपये वापस मांगने पर दो महीने पहले मारपीट कर भगा दिया। दुबारा आने पर मारने की धमकी दे डाली। पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद कार्रवाई हुई है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना कई साल पुरानी है। डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।