फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People on the street protesting against opening of liquor shop

शराब की दुकान खुलने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, हंगामा 

Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम के पास ाबादी के बीच खोली जा रही शराब की दुकान के विरोध बुधवार को नखासा मोहल्ले के सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम को शिकायत पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। शहर के नखासा मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में देशी शराब की नई दुकान खोली जा रही है। जबकि वहीं एक विद्यालय है। लोगों ने दुकान नियम विरुद्ध खोले जाने का आरोप लगाते हुए इसे बंद कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से न सिर्फ मोहल्ले का माहौल खराब होगा, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। एडीएम एके सैनी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में विमला देवी, गुरजीत सिंह, गौरव सिंह, हीरालाल, हेमंत कुमार, छोटेलाल, अमर सिंह, विजय शर्मा, शेर सिंह, मोतीलाल, कुलविंदर कौर, मुन्नीदेवी, राजेंद्र, सुनीता, रानी, जगदीश प्रसाद, अमन, ओमप्रकाश, रवि कुमार आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed