{"_id":"5749d8894f1c1ba22c69395d","slug":"painter-had-the-same-innocent-drindgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर ने ही की थी मासूम से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंटर ने ही की थी मासूम से दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 28 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक की मासूम बेटी को अगवा कर दुराचार करने वाला दरिंदा आखिरकार कानूनी गिरफ्त में आ ही गया। पीड़ित बच्ची की शिनाख्त के आधार पर पुलिस उस तक पहुंचने में सफल हो सकी है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम के घर के पास स्थित मजार शरीफ की रंगाई-पुताई में लगाया गया पेंटर निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। यहां बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिसमें पेंटर भी शामिल था।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रिक्शा चालक की आठ वर्षीय पुत्री को गुरुवार शाम सात बजे एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया था। इसके बाद रात भर एक खेत में रखकर उसके साथ रेप किया। दूसरे दिन सुबह उसको घर के पास छोड़कर निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। शुक्रवार को पड़ोसी और आसपास के लोगों से सुरागरसी के बाद पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिसमें एक की पहचान भी मासूम कर रही थी। देर रात तक पुलिस ने आरोपी मोहल्ला पकड़िया निवासी पेंटर मुसाहिद से पूछताछ की। पहले तो युवक खुद को बेकसूर बताता रहा। पर बाद में सख्ती करने पर पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खून लगे कपड़ों को भी कब्जे में ले लिया है, जिनकी जांच कराई जाएगी। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
कुछ देर चिल्लाकर बेहोश हो गई थी मासूम
पुलिस के खुलासे के मुताबिक आरोपी के पास कोई चाकू नहीं था। न ही उसने बच्ची को नशा दिया। आरोपी बच्ची को मुंह दबाकर ले गया। ताकि वह शोर न मचा सके। पुलिस ने बताया कि अगवा करने के बाद वह बच्ची को उसी खेत पर ले गया, जो पुलिस को दिखाया गया था। बस खेत के भीतर की तरफ उसको रखा था। इसलिए कल पुलिस को मौके से सुराग नहीं मिल सके थे। दरिंदगी की बात करें तो आरोपी ने जब बच्ची से रेप किया तो उस दौरान वह बेहोश हो गई थी। सुबह होश आने पर वह उसे घर के पास छोड़कर चला गया। बच्ची को काफी धमकाया भी गया है।
विज्ञापन
जा सकती थी मासूम की जान
दरिंदगी की शिकार बच्ची की घटना के दौरान जान भी जा सकती थी। खकरा चौकी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में प्रारंभिक तौर पर रेप की पुष्टि हुई है। यह भी स्पष्ट है कि बच्ची से दुबारा रेप किया जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।
बच्ची से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पिछले आठ दिन से पास की मजार शरीफ मेें पुताई कर रहा है। पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
- हरगोविंद सिंह, शहर कोतवाल
कांग्रेस नेता ने डीजीपी से
की सख्त कार्रवाई की मांग
पीलीभीत। रिक्शा चालक की मासूम बेटी से रेप करने के मामले को डीजीपी के संज्ञान में डालकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शहर के कांग्रेस नेता जकी अशरफी ने पहले पीड़ित परिवार के घर जाकर बच्ची की सेहत की जानकारी की। हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद फोन पर डीजीपी से बातचीत की। जिसमें घटना से जुड़े एकाएक पहलु की जानकारी दी गई। उन्होंने पकड़े गए दरिंदे पर सख्ती करने की मांग की है।