{"_id":"2597dfbd5bda250278bded7d3b3d47b3","slug":"one-inspector-beaten-farmer-s-broken-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा ने पिटाई कर किसान का तोड़ा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा ने पिटाई कर किसान का तोड़ा हाथ
Nuria
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
जंगल के किनारे खेत की रखवाली कर रहे गांव मरौरी निवासी बुद्धसेन की वनदरोगा ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल किसान की तहरीर पर आरोपी वनदरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव मरौरी निवासी बुद्धसेन ने बताया कि उसका खेत जंगल के किनारे स्थित है। वह बंदरों से फसल को बचाने के लिए खेत की रखवाली करता है। दोपहर होने के कारण वह जंगल के समीप छांव में बैठा था। इसी बीच वन दरोगा देवऋषि मौके पर पहुंच गए और उससे सुविधा शुल्क मांगने लगे। आरोप है कि सुविधा शुल्क देने से मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि घायल की ओर से आरोपी वनदरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन