फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Old son of the Home Guard Tamper report

महिला होमगार्ड के पुत्र पर  छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Old son of the Home Guard Tamper report
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पांच दिन पहले छात्रा से की थी छेड़छाड़
पुलिस ने पाक्सो एक्ट भी लगाया

शहर की एक कॉलोनी निवासी कक्षा 10 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने महिला होमगार्ड के आरोपी पुत्र आत्म सिंह उर्फ गुड्डूे के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा 21 अप्रैल की शाम अंग्रेजी की कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। डिग्री कॉलेज के पास उसकी कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला होमगार्ड का पुत्र आत्म सिंह बाइक पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ आ धमका और उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। शोरशराबा करने पर दोनों युवक बाइक समेत भाग निकले। छात्रा ने बताया कि उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी, जिस पर परिवार के लोग उसे लेकर थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed