फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Of stone pelting on truck Try to fire

ट्रक पर पथराव कर की आग लगाने की कोशिश

Fri, 22 Jan 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 22 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Of stone pelting on truck Try to fire
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गांव चांट फिरोजपुर निवासी 55 वर्षीय मुंशी लाल घायल हो गया। घायल को सीएचसी में लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद एकत्र हुई भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर ट्रक को कब्जे मेें ले लिया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब नौ बजे की है। गांव चांट फिरोजपुर निवासी 55 वर्षीय मुंशी लाल साइकिल पर सवार होकर नगर से गांव जा रहा था। आसाम हाईवे पर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मुंशी लाल घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर खिसक गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पथराव कर ट्रक क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। आननफानन में पहुंची पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed