फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   notice

राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोटिस जारी

Fri, 02 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 02 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 साथ ही तीन दिन में अभिलेख न दिखाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजमेर सिंह छीना की राइस मिल मेें बुधवार को अवैध धान के स्टाक की सूचना पर टीम के साथ छापा मारा था। गुरुवार को एसडीएम ने बताया कि टीम सदस्यों ने बुधवार की शाम तक स्टाक की सूची तैयार की, लेकिन राइस मिलर ने अभिलेख नहीं दिखाए। इससे जांच पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी राइस मिलर ने अभिलेख नहीं दिखाए। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अभिलेख दिखाने को कहा गया है। इस अवधि में अगर वह अभिलेख नहीं दिखाते हैं, तो राइस मिल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में मंडी नियमों का उल्लंघन भी पाया गया है।

उधर, राइस मिलर्स एसोसिशन के अध्यक्ष अजमेर सिंह छीना ने बताया कि वे गुरुवार को भी एसडीएम और मंडी अफसरों से मिले थे। मुनीम ऑनलाइन की व्यवस्था के चलते अभिलेखों को सीए के पास पीलीभीत लेकर बुधवार को गया था। पारिवारिक व्यस्तता के चलते मुनीम गुरुवार को नहीं आया। शीघ्र ही अभिलेख अफसरों को दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed