फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not yet been caught innocently accused of rape

मासूम से रेप का आरोपी अब तक नहीं पकड़ा गया

Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Not yet been caught innocently accused of rape
शहर की एक मासूम के साथ दुराचार करने के आरोपी तक हाथ पहुंचने का पुलिस का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार की रात पुलिस जब मोहल्ले के ही एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली लाई तो तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। निर्दोष को जेल न भेजने का अश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मालूम हो कि 22 जनवरी को सात वर्षीय बच्ची को घर के पास से दबोचकर उसके साथ दुराचार किया गया। हालत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस अब तक आठ संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने दावा किया था कि दरिंदे तक उसके हाथ पहुंच गए हैं, लेकिन पुलिस का यह दावा अभी तक हवा-हवाई साबित हुआ है। रविवार देर रात पुलिस पीड़ित मासूम के ही मोहल्ले के एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इस पर नाराज तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और उसे निर्दोष बताते हुए छोड़ने का पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने निर्दोष को जेल न भेजने का अश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


रेप पीड़िता के महिला एसओ ने लिए बयान
बरेली के अस्पताल में भर्ती सात वर्षीय मासूम बालिका स्वस्थ्य होने पर सोमवार को अपने घर आ गई। महिला एसओ अनुपम सिंह ने महिला थाना पर पीड़िता के बयान लिए और घटना के बाबत विस्तार से जानकारी ली। आधे घंटे तक बातचीत के बाद पुलिस बच्ची को लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां उसके साथ दरिंदगी करने की बात घर वालों ने बताई थी। बच्ची के घटना स्थल बताने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले के विवेचक एसएसआई पीके दुबे ने बताया कि महिला एसओ ने पीड़िता के बयान लिए हैं। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

दुराचारी को दस वर्ष कैद, जुर्माना
पीलीभीत। प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने बलात्कार के आरोपी थाना जहानाबाद के गांव बगवा निवासी रूपलाल को दोषी पाकर दस वर्ष कैद और 30 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माने से आधी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी।

थाना जहानाबाद में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 15 मई, 2014 को दोपहर 12 बजे रूपलाल ने एक बच्ची के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। प्रभारी डीजीसी अपराध काजी रिफाकत हुसैन फरहान ने पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए। मामले की सुनवाई के बाद प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने रूपलाल को 10 वर्ष कैद और 30 हजार रुपये जुर्माना का दंड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed