{"_id":"11c2513bf2627137444d44e73af29d11","slug":"noc-issued-to-first-applied-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खुद आवेदन किया फिर जारी कर दी एनओसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले खुद आवेदन किया फिर जारी कर दी एनओसी
Pilibhit
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर बिग्रेड में तैनात एक कर्मचारी ने खुद ही लोगों के नाम से एनओसी दिलाने के लिए आवेदन किया और एक नहीं आधा दर्जन एनओसी उनके नाम फर्जी ढंग से जारी भी कर दी। इस बात का खुलासा 14 जुलाई को बरेली परिक्षेत्र के उपनिदेशक फायर सर्विस के औचक निरीक्षण में हुआ। उपनिदेशक फायर ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
बरेली परिक्षेत्र के उपनिदेशक फायर सर्विस अजय कुमार गुप्ता 14 जुलाई 15 को अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण किए थे। निरीक्षण में अभिलेखों का रखरखाव और एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) अभिलेखों को देखा। अनापत्ति अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर वह अभिलेख जांच के लिए साथ ले गए थे। उपनिदेशक ने एसपी को भेजी जांच रिपोर्ट में कहा है कि अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्रों का गलत तरीके से ऑनलाइन आवेदन कार्यालय से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मानचित्रों में प्लाट एरिया के स्थान पर कवर्ड एरिया डाला गया है, जबकि जनहित गारंटी नियमावली 2011 के अनुसार पदाभित अधिकारी के कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टिकट में अंकित तथ्यों का संलग्नों से मिलान कर ही आवेदन पत्र प्राप्त करना चाहिए। मगर आरोपी कर्मचारी ने इन नियमों को ताक पर रखकर एनओसी जारी कर दी है।
विज्ञापन
उपनिदेशक ने 22 जुलाई को अपने भेजे गए पत्रांक संख्या नि. एनओसी (पीलीभीत) 2015-521 में अभिलेखों में गड़बड़ी करने पर आरोपी कर्मचारी का स्थानांतरण करने और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रहम्मानंद दुबे को दिया है। उपनिदेशक ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यालय फायर सर्विस लखनऊ के संयुक्त निदेशक, एसपी और अग्निशमन अधिकारी पीलीभीत को भी भेजी है।
आमने-सामने
सीएफओ बोले झूठ
निरीक्षण के दौरान किसी अभिलेख में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। बोर्ड नहीं लगा था जिसे लगवा दिया गया है। ऐसे निरीक्षण होते रहते हैं। उन्हें उपनिदेशक का इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है।
- ब्रह्मानंद दुबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
----
गड़बड़ी मिलने पर दिए थे कार्रवाई के निर्देश
मैंने कार्यालय का निरीक्षण किया था। अभिलेखों को कब्जे में लेकर जब निरीक्षण किया तो गलत तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने आदि की गंभीर खामियां मिली थी। सीएफओ को पत्र भेजकर उक्त कर्मचारी के तबादले और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए थे और रिपोर्ट मांगी थी। अभी तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
- अजय कुमार गुप्ता, उपनिदेशक फायर सर्विस बरेली-मुरादाबाद परिक्षेत्र