फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incited fellow teenage girls after the murder

Mathura News: हत्या के बाद साथी किशोरियों को भड़काया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Incited fellow teenage girls after the murder
वृंदावन। राजकीय बाल गृह (बालिका) में किशोरी की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। किशोरी की हत्या आरोपी दोनों किशोरियों ने साथी लड़कियों को हंगामा करने के लिए बरगलाया था। उन्होंने अन्य किशोरियों को एकत्रित कर कहा कि हमारी बहन को ये लोग कहां लेकर चले गए। इसके बाद किशोरियों ने हंगामा करते हुए छोटी बहन को वापस लेकर आओ के नारे लगाए थे।
विज्ञापन


पीलीभीत और अलीगढ़ की रहने वाली दोनों किशोरियों का दिमाग इतना शातिर हो सकता है, यह पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भी हैरान कर गया। दोनों ने किशोरी को बाथरूम में ले जाकर पानी भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। मामले में शुरुआत में दो किशोरियों पर हत्या का आरोप लगा था लेकिन जांच में तीन किशोरियों के साजिश में शामिल होने के साक्ष्य सामने आए हैं। मामले मेंं बाल गृह की अधीक्षिका की ओर से पांच किशोरियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं कुछ अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की जांच में पता चला कि घटना के बाद आरोपी किशोरियों ने अन्य लड़कियों को एक जगह एकत्रित किया और उनको किशोरी को कहीं ले जाने की बात कहकर भड़काया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हंगामा कराने के पीछे और किन किशोरियों की भूमिका थी।
विज्ञापन


साथी लड़कियां अचंभित
इधर घटना की परतें खुलने से बाल गृह में रह रहीं अन्य लड़कियां अचंभित हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा था कि कुछ देर पहले तक किशोरी को अपनी छोटी बहन बताकर रोने बिलखने वाली दोनों किशोरियां साथी किशोरी की हत्या कर सकती हैं। कई लड़कियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अब उन्हें भी अपनी जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि या तो आरोपियों को यहां से शिफ्ट करके कहीं और भेजा जाए या फिर उन्हें। वे लोग हत्यारोपियों के साथ नहीं रह सकती हैं। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आए परिजन
पुलिस ने आरोपी किशोरियों के परिजन को बुलाया लेकिन वह नहीं आए। इधर रातभर किशोरियों की कड़ी निगरानी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी गई ताकि वे किसी अन्य किशोरी से संपर्क कर माहौल को प्रभावित न कर सकें। घटना के बाद बाल गृह में तनाव को देखते हुए सभी किशोरियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई, जिससे किसी प्रकार से कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो जाए।



सवाल खड़ा कर गई शिवानी की हत्या
राजकीय बाल गृह बालिका में 14 वर्षीय शिवानी की हत्या ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच आखिरकार किशोरी की हत्या कैसे कर दी गई। पुलिस टीम बाल गृह पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित रख ली है। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई बाल्टी को भी साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया गया है। जिस बाथरूम में घटना हुई उसे व कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो जल्द ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed