{"_id":"6a8b3b8d94d4e4200c034bd0","slug":"student-cremated-47-hours-after-death-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182351-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौत के 47 घंटे बाद हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौत के 47 घंटे बाद हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे परिजन
-पुलिस के शव उठाने पर दी थी मां-भाई ने आत्मदाह की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में रविवार को भी तनाव बना रहा। मौत के करीब 47 घंटे बाद देर शाम एसएसपी के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उधर, पुलिस नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रविवार को गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गंगोह, तीतरों, नकुड़, नानौता समेत सात थानों की पुलिस तैनात रही। सीओ देवबंद अमित कुमार, सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा और तहसीलदार प्रियांक सिंह लगातार परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए मनाते रहे। दोपहर में पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई।
इसी दौरान युवती की मां और भाई ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। इसके बाद पुलिस ने भी अतिरिक्त सतर्कता बरती। देर शाम एसएसपी ने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका के आधार पर कार्रवाई, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी। एसएसपी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में पुलिस सुरक्षा के बीच युवती का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ओमपाल पांचाल, देशपाल पांचाल, राजकुमार विश्वकर्मा, कृष्णलाल पांचाल, सपा जिला उपाध्यक्ष मनोज पांचाल, सुनील पांचाल, जगजीत पांचाल और रामकृष्ण शास्त्री समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
वर्जन
सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के शव का अंतिम संस्कार हो गया है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
=यह था मामला
बता दें कि एक गांव निवासी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि गांव निवासी कृष्ण युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। निवर्तमान ग्राम प्रधान पति मोनू भी कृष्ण से शादी कराने के लिए युवती और उसके परिवार पर दबाव डाल रहा था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर धलापड़ा चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सहारनपुर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रधान पति मोनू ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उनकी गिरफ्तारी और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग शुरू कर दी थी। शनिवार रात डीएम के आश्वासन पर परिजन धरना समाप्त कर शव को गांव ले आए थे, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया था।