फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Niece pulled the chain of the former chairman of

पूर्व चेयरमैन की भतीजी की चेन खींची

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Niece pulled the chain of the former chairman of
चोर खींच ले गए चेन। - फोटो : pilibhit, beureu
सोमवार को स्कूटर सवार लुटेरा भीड़ के बीच से पूर्व चेयरमैन की भतीजी की सोने की चेन लूट ले गया। घटना चूड़ी वाली गली में हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

मोहल्ला डोरीलाल निवासी पूर्व चेरयमैन राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी की पुत्रवधू आकांक्षा अग्रवाल, बेटी महिमा और भतीजी प्रगति सोमवार शाम बाजार गईं थी। तीनों ने पहले जेपी रोड से खरीदारी की। इसके बाद घर के लिए निकलीं। रास्ते में चूड़ी वाली गली में एक होम्योपैथिक चिकित्सक के क्लीनिक पर  आकांक्षा और महिमा दवा लेने चली गईं। प्रगति क्लीनिक के बाहर खड़ी थीं। इसी छीपियान चौराहा की ओर से सफेद स्कूटी पर सवार होकर आए युवक ने झपट्टा मारकर प्रगति के गले से सोने की चेन खींच ली। युवती के शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। उन्होंने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह स्कूटी से सुनहरी मस्जिद चौराहा की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


पहले से पीछा कर रहा था लुटेरा 
प्रगति के घरवालों ने आशंका जताई है कि लुटेरा पहले से ही तीनों का पीछा कर रहा होगा। जेपी रोड और चूड़ी वाली गली में भीड़ अधिक होने पर उसने घटना नहीं की। बाद में आगे रास्ता खाली होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि बल्लभ नगर कॉलोनी में पंद्रह दिन पहले बैंककर्मी अनिल जायसवाल की पत्नी की चेन लूटी गई थी। सितंबर में आढ़ती संघ के अध्यक्ष की पत्नी रश्मि अग्रवाल की चेन लुटी थी। इन घटनाओं का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी वाली गली सबसे भीड़ वाला बाजार है। यहां वारदात होना पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है। मंगलवार को एसपी से इस मुद्दे पर बात करूंगा। 
- राजीव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित पक्ष से जानकारी कर स्नेचर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
- हरगोविंद सिंह, शहर कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed