{"_id":"5995de114f1c1b2b058b46ae","slug":"new-married-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने दहेज की खातिर हत्या का लगाया आरोप, दी तहरीर
बिलसंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
ग्राम नगरारता निवासी 24 वर्षीय नवविवाहिता संध्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में बरामदे में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने पर परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। बिलसंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैदराबाद (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के ग्राम गोबराचांट निवासी वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संध्या की शादी 16 अप्रैल 2017 को बिलसंडा के ग्राम नगरारता निवासी आदर्श अवस्थी से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। जिसको देेने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को संध्या की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन ससुराल पहुंचे। जहां संध्या का शव बरामदे में पड़ा मिला। सुसराल वाले मौके से गायब मिले। शव पर कई जगह चोट के निशान होने पर पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। इस पर एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिवारीजनों व आसपास के लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक दिन पहले हुई थी संध्या से बातचीत
पिता वीरेंद्र कुमार दीक्षित का कहना है कि संध्या की पहली विदा के बाद से ही दहेज की मांग शुरू कर दी गई थी। उसको काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। एक दिन पहले बुधवार को संध्या ने फोन कर परिवारीजनों से बातचीत की थी। जिसमें उसने मांग पूरी करने को कहा था। यह भी आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उनको विवाहिता का शव बरामदे में पड़ा होने की सूचना दी थी, जिस पर वह यहां आए थे।
विज्ञापन
पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराल वाले मौके पर नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
- चंद्र प्रकाश शुक्ला, एसओ बिलसंडा