{"_id":"8d4f16681d8a29d4f6e7a8321df7417d","slug":"neither-authored-the-report-nor-was-medical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो रिपोर्ट लिखी, न मेडिकल कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न तो रिपोर्ट लिखी, न मेडिकल कराया
Pilibhit
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म जैसे मामलों में बरखेड़ा पुलिस कितनी संवेदनशील है इसकी बानगी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुई वारदात में देखने को मिला। 16 दिन बाद भी चौकी करोड़ पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने भाई के साथ एएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एएसपी ने एसओ को स्वयं जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
करीब 17 वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ सोमवार को एएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि 18 जुलाई की शाम शात बजे वह घर से गांव में दूध लेने जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए गांव के एक युवक किशोरी का मुंह बंद कर दिया और चाकू दिखाकर पड़ोस के मकान में खींच ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने कई थप्पड़ मारे। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटती तो भाई गांव में तलाश करने निकला। तभी उसे किशोरी की चीख सुनाई दी। उसके बताने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। किशोरी के मुताबिक उसने पिता के साथ जाकर करोड़ पुलिस चौकी को घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। घटना के 16 दिन बाद भी मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि एसओ को खुद जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन