फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder recovered The top kill

हत्यारोपी से बरामद  किया आलाकत्ल

Wed, 16 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 16 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 दो महीने पहले ग्राम अर्सियाबोझ में हुए राधेश्याम हत्याकांड के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले पांचवें आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद होने का दावा किया है। 
विज्ञापन

19 जनवरी को ग्राम अर्सियाबोझ निवासी राधेश्याम और हेमनाथ पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले थे। धारदार हथियार के प्रहार से राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई कल्यानराम की ओर से हेमनाथ, उमाचरन, केंद्रपाल, गंगाशरन के खिलाफ हत्या और दूसरे पक्ष के हेमनाथ की ओर से सत्यपाल, नरायनलाल, राधेश्याम और कल्यानराम के खिलाफ मारपीट की की रिपोर्ट दर्ज की थी। चारों नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त सब्बल, डंडा और लाठी बरामद कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान गांव निवासी राम कुमार शर्मा का नाम प्रकाश में आने पर उसने आठ मार्च को कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया था। एसओ ओम हरि वाजपेई ने बताया कि बुधवार को आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका आरोपी के घर के पास स्थित तालाब के समीप झाड़ियों से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को जेल वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed