{"_id":"580e19824f1c1b057fbc180c","slug":"murder-of-the-mother-of-the-dead-boy-from-the-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने लाठी से मारकर की मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने लाठी से मारकर की मां की हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने लाठी से मारकर की मां की हत्या
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगवा गांव में एक पुत्र ने वृद्ध मां की लाठी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बगवा गांव निवासी धनकादेवी (70) पत्नी स्वर्गीय चोखेलाल के चार बेटे आसेराम, भागीरथ, आनंद प्रसाद और घनश्याम हैं। पति की मौत के बाद वृद्धा ने 40 बीघा जमीन का बंटवारा चारों बेटों में बराबर कर दिया था। पति की वसीयत के मुताबिक आठ बीघा जमीन धनका देवी के हिस्से में आई थी। कुछ समय से वृद्धा अपने छोटे बेटे घनश्याम के साथ रह रही थी। कुछ दिन पूर्व धनका देवी ने अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन छोटे बेटे घनश्याम को दे दिया। इस बात से बड़ा बेटा भागीरथ नाराज रहता था। रविवार रात को सबसे बड़े बेटे आसेराम का अपने पुत्र राकेश से कुछ विवाद हो गया, जिस पर दोनों कहा सुनी करते हुए मां के पास आ गए। शोर सुनकर पीछे से भागीरथ भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि शोर गुल के बीच भागीरथ ने लाठी से वृद्ध मां धनकादेवी के सिर पर जोरदार वार कर दिया और भाग निकला। गंभीर रूप से घायल धनका देवी वहीं गिर गई। आनन-फानन छोटा पुत्र घनश्याम उसे लेकर परेवा वैश्य चौकी पहुंचा। हालत गंभीर देख चौकी इंचार्ज ने एनसीआर दर्ज कर उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय धनकादेवी की रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर रिश्तों का कत्ल कर देने वाली सनसनीखेज वारदात की भनक लगते ही गांव में हड़कंप मचा रहा।