फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

तंत्र साधना के लिए की थी प्रियांशु की हत्या

Wed, 24 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 24 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
murder
गांव रूपपुर कृपा निवासी गेंदनलाल का पुत्र प्रियांशु 21 नवंबर की शाम चार बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। तीसरे दिन उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसका कान हल्का सा कुतरा हुआ था। पुलिस जानवरों द्वारा कान कुतरना मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घोटकर होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी पप्पू उर्फ  दुर्गेश को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने दिल दहला देने वाला सनसनीखेज खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पप्पू कई वर्षों से अपनी पत्नी को छोड़कर गांव रूपपुर कृपा में मृतक के घर के पास किराए के मकान में रहता था। उसके गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे। करीब 25 साल से महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पप्पू को थोड़ी बहुत तंत्र साधना की जानकारी थी। उसने प्रेमिका से तंत्र साधना से किसी बच्चे की बलि देकर साधना की बात कही। महिला ने उसे मना किया, लेकिन  वह नहीं माना। 21 नवंबर की शाम चार बजे वह प्रियांशु को लेकर गांव के बाहर गया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद सोमपाल के गन्ने के खेत में ले जाकर पहले कान काटा फिर बाद में उसका गला घोट कर उसे मार डाला। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच जारी है, यदि महिला की संलिप्तता मिलती है तो उसे भी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed