फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Molestation and assault on three charges, including former head of

पूर्व प्रधान समेत तीन पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

Thu, 28 Jul 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 घास काटने खेत पर गई कोटेदार की पत्नी ने पूर्व प्रधान समेत तीन पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की कोटेदार की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर वह खेत पर घास काटने गई थी। इस बीच पीछे पूर्व प्रधान अपने दो साथियों के साथ खेत पर आ गया। आरोप है कि महिला को पकड़कर खेत के भीतर खींच ले गए और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद महिला अपने पति के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो दोबारा उसकी पिटाई कर दी गई। उधर, तहरीर का पता लगते ही पूर्व प्रधान के समर्थन में दर्जनों लोग थाने आ गए और महिला के आरोप को गलत बताया। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि कोटेदार की पूर्व में राशन में धांधली को लेकर शिकायत हुई थी। इसकी जांच करने के लिए गांव में टीम आई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed