फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mobile businessman student laptop found in porn photo

मोबाइल व्यापारी के लैपटॉप में मिले छात्रा के अश्लील फोटो

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/माधोटांडा। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mobile businessman student laptop found in porn photo
- फोटो : अमर उजाला
- इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध 
विज्ञापन

- शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार 

एक व्यापारी ने दुकान पर मोबाइल सुधरवाने आई छात्रा के फोटो निकाल लिए और उन्हेें एडिट करके नग्न कर दिया। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। शारीरिक संबंध न बनाने पर फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके लैपटॉप से हजारों की संख्या में छात्रा के अश्लील फोटो भी बरामद हुए हैं। 
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे के मोबाइल व्यापारी शिशिर सिंह की दुकान पर अक्सर मोबाइल रिचार्ज करने आती रहती थी। एक महीने पहले छात्रा का मोबाइल खराब हो गया। जिसको सुधारने के लिए व्यापारी की दुकान पर दे दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने छात्रा के फोटो मोबाइल से निकाल लिए। बाद में किसी सॉफ्टवेयर के जरिए सभी फोटो को नग्न कर दिया, जिसके बाद आए दिन फोटो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बीस मई को आरोपी ने फोन कर छात्रा को दुकान पर बुलवा लिया। जहां उससे छेड़छाड़ की गई। शारीरिक संबंध न बनाने पर फोटो तमाम नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड पर कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने भाई और मां को दी, जिसके बाद कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को माधोटांडा पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अचानक मोबाइल व्यापारी की दुकान पर दबिश दे दी। लैपटॉप चेक करने पर उसमें छात्रा के हजारों नग्न फोटो मिले, जिस पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन



छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लैपटॉप से छात्रा के चार हजार से अधिक फोटो मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुर्गेश मिश्रा, एसओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed