फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing youth found in canal

नहर में मिला लापता बाइक स्वामी का शव

Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Missing youth found in canal
youth

जंगल में हरदोई ब्रांच नहर की पुलिया के समीप से लावारिस बाइक और मोबाइल बरामदगी के मामले में लापता बाइक स्वामी मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी विजय मिश्रा उर्फ श्यामू का शव हरदोई ब्रांच नहर में बंडा थाना क्षेत्र में मिल गया। बंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। श्यामू बुधवार को अपनी ससुराल घुंघचाई से बाइक लेकर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव न्यूरान जाने की जानकारी देकर निकला था। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्यामू की गुमशुदगी दर्ज की थी। मूलरूप से क्षेत्र के गांव शेरपुरकलां निवासी विजय मिश्रा उर्फ श्यामू और उसका परिवार करीब दो दशक पहले नगर के मोहल्ला लाइनपार में आकर बस गए थे। श्यामू की शादी गांव घुंघचाई निवासी ईश्वर दयाल की पुत्री से हुई थी। श्यामू की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई। श्यामू की दो पुत्रियां अपनी नानी के घर रहकर पढ़ती है। बुधवार को श्यामू अपनी ससुराल गया था और दोनों पुत्रियों की स्कूल में फीस जमा कर दियोरिया क्षेत्र के गांव न्यूरान जाने की जानकारी देकर बाइक से निकला था। घुंघचाई पुलिस ने सूचना पर बृहस्पतिवार को उसकी बाइक दियोरिया जंगल में हरदोई ब्रांच नहर की टूटी पुलिया के समीप लावारिस खड़ी बरामद की थी। बाइक की गद्दी पर उसका मोबाइल रखा था। साथ ही दवाई के एक पर्चा था। जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। जो उसकी ससुराल का था। सूचना पर पहुंचे श्यामू के ससुरालियों ने बाइक और मोबाइल श्यामू की होने की जानकारी पुलिस को दी थी। नहर किनारे बाइक खड़ी मिलने पर अनहोनी की आशंका उसकी ससुराल वाले व्यक्त कर रहे थे। शुक्रवार को बंडा थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में श्यामू का शव मिला। बंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed