{"_id":"57d04d4b4f1c1ba830319bd4","slug":"missing-worker-found-dead-in-a-neighbor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर में मिला लापता मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर में मिला लापता मजदूर का शव
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता मजदूर का शव पड़ोसी के मकान में शर्ट के फंदे से लटका मिला। काफी दुर्गंध आने से शव पुराना होने की आशंका है। घरवालों के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर रामनगर निवासी 25 वर्षीय संजीव राना मजदूरी करते थे। शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए निकले। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। घरवाले उन्हें तलाशते रहे। आसपास के गांवों में भी उनकी तलाश की गई। दोस्तों से जानकारी करने पर भी कोई पता नहीं लगा। मंगलवार शाम तलाश करने के दौरान घरवाले जब पड़ोसी के मकान के पास से गुजरे तो तेज दुर्गंध आई। इस पर गांव वालों के साथ घरवालों ने अंदर जाकर देखा तो संजीव का शव बरामदे में लटका हुआ था। उसकी शर्ट का फंदा गले में पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे। पैर जमीन से टिके हुए थे। सूचना पर सीओ बीसलपुर बीपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने घरवालों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सात भाइयों में दूसरे नंबर का था संजीव
संजीव सात भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई रामगोपाल की शादी हो चुकी है। पांच छोटे भाइयों में सोमपाल, धर्मेंद्र, चंद्रसेन, सर्वेश, रिंकू की शादी नहीं हुई है। संजीव भी अविवाहित थे। पिता लीलाधर की मौत करीब 18 साल पहले हो चुकी है। बड़े भाई ने ही सभी का पालन पोषण किया। मां नत्थो देवी बीमार रहती हैं।
विज्ञापन
घटना के पीछे अवैध संबंध तो नहीं
फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा हुआ है, लेकिन इसके पीछे अवैध संबंध की चर्चाएं तेज हैं। गांव के लोगों के अलावा पुलिस और घरवाले भी इसी की आशंका जाहिर कर रहे हैं। घरवालों ने बताया कि जिस व्यक्ति के मकान में संजीव का शव मिला है, उससे उनका विवाद चल रहा है। तीन महीना पहले संजीव की उससे मारपीट हुई थी।
शनिवार से गायब है पूरा परिवार
जिस मकान में संजीव का शव मिला है। उसमें रहने वाला परिवार शनिवार से ही गांव से गायब है। ऐसे में परिवार वालों का शक उन्हीं पर है। घरवालों का आरोप है कि पहले संजीव को पीटा गया और बाद में मारकर फंदे पर लटका दिया गया। यह भी आशंका जताई है कि इसमें आरोपी अकेला नहीं होगा। और लोग भी उसके साथ रहे होंगे।
शव देखकर लगता है कि मौत कई दिन पहले हुई है। शव पुराना होने के कारण चोटों के निशान को लेकर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह साफ हो सकेगी। अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है।
-बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर