फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing man's body found in river Devha

देवहा नदी में मिला लापता युवक का शव

Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Missing man's body found in river Devha
हफ्ते भर से गायब गांव सड़िया निवासी 35 वर्षीय पुत्तूलाल का शव गांव के निकट देवहा नदी में मिला है। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

गांव सड़िया निवासी कुंदनलाल ने बताया कि उनका बेटा पुत्तूलाल 24 जनवरी को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 26 जनवरी को उन्होंने पुत्र की गुमशुदगी थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों ने देवहा नदी में शव उतराते देखा। सूचना पर परिवार के लोग और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने शव की शिनाख्त पुत्तूलाल के रूप में की। उन्होंने शव मिलने की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवार वाले किसी भी प्रकार की कोई रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed