{"_id":"12cec39483c54f139167ce22952bf157","slug":"minor-daughter-recovered-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पुत्री को बरामद कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग पुत्री को बरामद कराने की मांग
plibhit
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर निवासी एक युवक ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने उनकी नाबालिग पुत्री को पता होने के बाद भी बरामद नहीं कर रही है। जबकि भगाने वाला युवक उनको लगातार फोन पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी राजकुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री बरामद कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि उनकी नाबालिग पुत्री 11 दिसंबर को स्कूल से वापस आ रही थी, जिसे मोहल्ले का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने धारा 363, 366 आईपीएस में दर्ज कर ली। पत्र में कहा कि दो दिन बाद उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बदायूं आकर अपनी पुत्री ले जाओ। जिसकी जानकारी राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अगले दिन बताया कि 17 दिसंबर को तीन बजे तक उनकी पुत्री मिल जाएगी, लेकिन उनकी पुत्री अभी तक नहीं मिली। पत्र में कहा गया कि कोतवाली पुलिस को जानकारी होने के बाद भी अभी तक उनकी पुत्री बरामद नही कर पाई है। जबकि उनके पास लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पत्र में नाबालिग पुत्री बरामद कराने की मांग की गई। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, महिला आयोग, आईजी बरेली को भी भेज गई है।
विज्ञापन