फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mental retarded youth in district women hospital

मानसिक मंदित युवक का जिला महिला अस्पताल में हंगामा

Sun, 12 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mental retarded youth in district women hospital
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मानसिक मंदित युवक ने रविवार को महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्टाफ के पकड़ने की कोशिश करने पर युवक भिड़ गया। 
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय मंदबुद्धि युवक को तीन दिन पहले 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके बाद से वह अस्पताल परिसर में ही धूम रहा है। रविवार को उक्त युवक जिला महिला अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद वार्ड में पहुंचकर  वहां भर्ती महिला मरीजों को परेशान करने लगा। चीख पुकार मचने पर अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगा। किसी तरह पब्लिक की मदद से अस्पताल परिसर के ही एक चैनल में उसको बंद कर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में तीन यूपी 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मगर आरोपी के मंदबुद्धि निकलने पर पुलिस भी कार्रवाई को लेकर असहज दिखी। काफी देर तक अस्पताल कर्मियों व पुलिस की बातचीत होती रही। हंगामा करने वाले मंदबुद्धि युवक को बरेली मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed