फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten to death

विवाहिता को पीटकर मारा डाला

Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
जहॉनाबाद/पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten to death
गांव ऐमी गैहलुइया निवासी 22
विज्ञापन
वर्षीय सरिता देवी की दहेज में कार न मिलने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मौत के बाद आरोपी शव घर में डालकर भाग निकले। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति उन्नति कटियार व तहेरे ससुर राकेश कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जिले के थाना बरखेड़ा के गांव मुड़िया बरखेड़ा निवासी छत्रपाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी 24 जनवरी 15 को गांव ऐमी गैहलुइया निवासी उन्नति कटियार के साथ की थी। शादी में पति व पुत्री के तहेरे ससुर कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने पर उन्होंने असमर्थता जताई।

इस पर सरिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भी पुत्री की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद शव घर में छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिस पर वह गांव पहुंचे तो देखा की पुत्री का शव लहूलुहान हालत में घर में पड़ा था।

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से आरोपी पति व मृतका के तहेरे ससुर राकेश खिलाफ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed