{"_id":"786235abc2cbb97c5c27be36acf0b5ea","slug":"married-with-trying-to-seduce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास
Barkheda
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में विवाहिता से एक व्यक्ति ने दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए आरोपी के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर की शाम वह गांव के पास स्थित खेत में शौच करने गई थी। आरोप है कि अचानक खेत से निकले गांव के ही करन सिंह ने उसे दबोच लिया और गन्ने में खींच ले गया। वहां अश्लील हरकतें कर दुराचार की कोशिश की। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। एसओ एसके सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट धारा 354, 427, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन